Saturday, September 28, 2019

जींवन अर्द्घ विराम हैं



बचपन बीता बादलों में
और जवानी प्रीत में
अब ये झरझर बन चुका है
रीत अब श्मशान तक
जल गया नश्वर यहीं तक
साथ दो गज ना दिया
चलो आत्मा तो अमर हैं
चलो ईश्वर द्वार तक

कभी सुख में कभी दुख में
कभी दुविधा- भार में
जीवन बंधा हैं बेड़ियों में
मुक्ति की अब आश हैं
छूट जाएं प्राण सहसा
जींवन अर्द्घ विराम हैं
             -kunwar manoj singh














Friday, September 20, 2019

द्वंद अभी प्रारंभ हुआ है





 द्वंद अभी प्रारंभ हुआ है 
 अंत नहीं आरंभ हुआ है !

 अब ह्रदय का दीप जला हैं 
 युद्ध मे अर्जुन कूद पड़ा है

 योगी लीला लीन हुआ है 
 गाण्डीव रण में गूँज पड़ा हैं 

  नव ऊर्जा संचार हुआ हैं
  कदम बढ़ाए निकल पड़ा हैं

  क्या नया सवेरा आएगा ?
  तो सुनो गौर से युग संतों 

  हाँ नया सवेरा आएगा !!
  पहले से अच्छा आएगा 

  अच्छे से अच्छा आएगा 
  आत्मविश्वास की उमंग भरे हैं
   
   समय उन्ही का आएगा 
   द्वंद अभी प्रारंभ हुआ है 

   अंत नहीं आरंभ हुआ है !
   हे भारत के भावी सेवक 

   आओ खेल नया खेले
   कुछ नया करे! कुछ नया करे 
          
    ~kunwar manoj singh
          






Friday, August 9, 2019

उठो राष्ट्र के युवाओं कब का भानु उदय हुआ -kunwar manoj singh


    उठो राष्ट्र के युवाओं कब का भानु उदय हुआ

स्वच्छंद खड़ा है अडिग हिमालय ,निर्मल बहती गंग धारा
केदार खड़ा है बीच हिमालय बद्री में विष्णु ज्वाला
कश्मीर खड़ा हैं कश्यप का और अमरनाथ का उजियारा
खप्पर लिए खड़ी हैं काली , पहने नरमुंडी माला।
पञ्च नीर पंजाब खड़ा है अम्बरसर साहिब गुरुद्वारा ।।१।।

कौन उठाये खड़ग भुजा में , कौन हरे दुःख सबका
कौन करे वध रावण का , कौन जलायेगा लंका
कौन चलाये रथ अर्जुन का , कौन बनेगा संजय सबका
कौन करे आह्वान रुद्र का , कौन कर्ण सा मित्र  बनेगा
किसकी बलि चढ़ेगी युद्ध में ,फहराएगा कौन तिरंगा
कौन विजय होगा इस रण में किसके हाथ मे धर्म धरेगा ।२।

कौन बनेगा भीष्म पितामह , कौन करेगा प्रण प्रतिज्ञा
कौन सहेगा तीर युद्ध मे ,कौन बने झाला माना
किसके अस्सी घाव लगेंगे , कौन बने राणा सांगा ।
किसकी खड़गे प्यासी होगी किसका रण में रक्त बहेगा
किसका धड़ लड़े ,बिन मस्तक कौन आलाजी झंझ बनेगा ।।३।।

फूंको पाञ्चजन्य श्री कृष्ण  , महाभारत फिर से होगा
एक तरफ पांडव रण में और एक तरफ कौरव होंगा
सौ सौ वीर,  होंगे इस रण में , अभिमन्यु अकेला ही होगा
गाण्डीव की टंकार बजेगी ,विजय यहां पर गूँजेगा
गदा भीम की भीष्ण भिड़ेगी  पराजय दुर्योधन ही होगा
युद्ध अधर्मी  हो जितना विजय  , सुदर्शन ही होगा
कितना भी हो शत्रु सफल पर अंत सनातन ही होगा ।।४।।


रण में रणभेरी गूँज उठी ,समक्ष शत्रु की सैन्य खड़ी
प्रथम शीश कटेगा किसका , हारावल किसका होगा
कौन बनेगा भक्त रुद्र का किसके शीश की भस्म चढ़ेगी
किसके भय से भागे अकबर किसका भाला जय होगा ।।५।।

“ उठो राष्ट्र के युवाओं कब का भानु उदय हुआ
हुंकार भरो ,ललकार करो चौड़ी छाती में प्राण भरो
निश -दिन बढ़ते अँधियारे का राम बाण से नाश करो “

ललकार रहा है प्रताप सिंह हल्दी घाटी का राणा
ललकार रहा  राठौडी दुर्गा  मारवाड़  का रखवाला
कान्हड़ लडता उस रण में ,लड़ता वीरम हुँकार रहा
मुगलो से भिड़ने वाला शिवा सरदार पुकार रहा
आज़ाद हिंद के सपने लेकर सुभाष बोस ललकार रहा।।६।।

उठो जागो और रुको नहीं कहता विवेक पुकार रहा
फाँसी के तख्ते पर हँसता वो युवा ललकार रहा
उठो राष्ट्र के युवा जागो गाँधी तुम्हे पुकार रहा
ललकार रहा ,फुफकार रहा ,हुँकार रहा हैं  राणा कुंभा
अकबर की छाती पर बैठा चन्द्रसेन ललकार रहा
उठो राष्ट्र के युवा जागो भारत तुम्हे  पुकार रहा
करगिल का हर खोया सैनिक आज तुम्हे ललकार रहा।।७।।

हार गयी जागीरें उनकी ,तलवारे जिनकी जंग लगी
जीत गए नर वो भुताळे , जिनकी ढालें रण् चंड बनी
तलवार उठा या क़लम उठा या उठा सत्य वाला बीड़ा
उठा राष्ट्र या उठा पौरुष या  उठा पद्मनि का डोला
उठो राष्ट्र के युवाओं कब का भानु उदय हुआ
हुंकार भरो ,ललकार करो चौड़ी छाती में प्राण भरो
निश- दिन बढ़ते अँधियारे का राम बाण से नाश करो।।८।।
                                                                     #कुँवर मनोज सिंह

Saturday, July 27, 2019

फिर भी पूछे युवा युग के क्षत्रियों ने क्या -क्या काम किये?

फिर भी पूछे  युवा युग के क्षत्रियों ने क्या -क्या काम किये ?

युग के युवा प्रश्न पूछते क्षत्रियों ने क्या-क्या काम किये ?
कब हमने अत्याचार किये और कब तोड़े देवालय
कौन भिड़े थे शत्रु दल से किसने झेले अंधियारे
किसकी पत्नी सती चढ़ी और कौन के पुत्र अनाथ हुए
तलवारों की छाया में कौन जवानी झोंक चले
किन अभागन माताओं ने अपने पुत्र दान दिए
और किन -किन बूढ़े बापो ने अपने हाथ से तिलक किये
कौन हुए वो रज के रक्षक  जिनके रण में शीश कटे
कहाँ हुए वो सत्य दूत वचनों पर जिसने प्राण तजे
फिर भी पूछे  युवा युग के क्षत्रियों ने क्या -क्या काम किये ।।१।।

वंश नहीं में दुष्ट कंस का , मैं राष्ट्र का सेवक हूँ
मैं राष्ट्र का अभिन्न अंग हूँ पुरषार्थ का प्रेरक हूँ 
मैं अर्जुन के रथ को हांकूँ योगिराज श्री कृष्ण हूँ
मैं दसरथ का पुत्र राम हूँ मैं रावण का नाशक हूँ
 मैं रामचंद्र मर्यादा पुरु श्री श्रेष्ठ धनुर्धर लंका जयी ।।२।।

कौरव -पांडव भी क्षत्रिय थे ,कौरव आततायी थे
तब किसने भाइयों के प्राण लिये और किसने धर्म का ध्वज रखा
कौन भिड़ा था दुष्ट शकों से ! किसने उन्हें तड़ीपार किया
कौन लड़ा था यूनानो से किसने दो -दो हाथ किया ।
हूणों से किसने  युद्ध किए और किसने उन्हें खदेड़ दिया ।।३।।

किसने तुर्को के तीर सहे ! किसने गोरी के घात सहे
किसने क़ातिल ख़िलजी के नाकों में नथ भी बींध दिए
किसने बाबर में भय भरा !किसने मदिरा छुड़वायी
किस कुल में राणा प्रताप हुए ! किस कुल में दुर्गादास हुए
कहाँ हुए पैदा सांगा जी ! वीर चन्द्रसेन कहाँ हुए
औरंगजेब  के अंग अंग में किसने मृत्युमय भय भरा ? ।।४।।

क्यों जलते अंगारों में पद्मनियो ने प्राण तजे
क्यों गोरा बादल ने अपने अंग अंग को दान दिये ।
क्यों भीमदेव !हमीर लड़े थे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में ।।५।।

किन की आज़ादी में लिये विश्व युद्ध मे भाग लिये
किसने अपने राष्ट्र दिए भारत को एक बनाने को
किसने महलों का दान किया , किसने भवन भेंट कीए ।
किसने अपने किले दिए और सेनाए किसने भेंट करी ।।
युग के युवा प्रश्न पूछते क्षत्रियों ने क्या-क्या काम किये?।।६।।
 -



Monday, April 8, 2019


                छत्रपति आला जी भाटी



क्या क्षत्राळे यदुओं का बूढा किवाड़ पुराना है 
जंहा नज़र पड़े गढ़ से यवनों का आंतक डेरा हैं
तलवार लिए स्वर्णिम गढ़ पर बुढा लूणकरण खड़ा है
उतर के बूढ़े किवाड़ों पर विजय का लेप लगाना हैं
मेघाण्डबर छत्र धारण कर गढ़ त्रिकुट बचाना हैं
हे आलाजी !
पिता तुल्य इस बूढ़े क़िले का अब तो मान बचाना हैं
आमिर अली के आंतक से जैसलमेर बचाना हैं 

महारावल के कहते ही  केशरिया हो जाता हैं
श्री कृष्ण के पोतों पर महाकाल मँडराता हैं
रक्त रंजित तलवार लिए , वो स्वर्णिम गढ़ से जाता है 
 तलवार तोल  , खून खोल ,  
अरि में विध्वंश मचाता हैं।,
 आला को आते, देख अली, रण में घुट -घुट के घबराता  हैं 
 अरि के टोलों में में वीर आला का भय प्रचंड भर जाता हैं 
अरि सेना के शीशों को पल में बेधड कर देता है

युद्ध भूमि  मे लड़ने से वो रक्त रंग रंग जाता हैं
अरि की तीक्ष्ण शमशीर वार से मष्तक भी कट जाता हैं
मष्तक के कटते ही धड़ बिन मस्तक लड़ जाता हैं
वीर आला का अश्व तभी पवन पुत्र बन जाता हैं
आमिर अली की सेना पर मृत्यू भय मँडराता हैं

यदुकुल के आंगन में फिर से केशरिया फहराता हैं
जैसमलेर में जौहर होते होते टल  जाता हैं
उतर के बूढे किवाड़ों पर विजयी लेप लग जाता हैं

#kunwar manoj singh 


Thursday, March 21, 2019

                पृथ्वीराज चौहान
वो महावीर वो कपुरवर्णी जिसकी गजब भुजाएँ थी ,

क्या कहना उस अजय वीर का उस पे भवानी राजी थी।।

    शब्द भेद्य -धनुर्रधारी वो पृथ्वीराज बलशाली था,
    राजपूत सम्राट औऱ चमकता हिंदुआ सूर्य था ।।

उसी समय इक बात घटी, भारत की स्वार्णिम चिड़िया पर ,
       मोहम्मद गौरी की नज़र पड़ी।
 गजनी से कुछ सैनिक लेकर, गौरी सरहद पर अकड़ खड़ा ,
       तब पृथ्वीराज भी निकल पड़ा,
  तब जाग उठा क्षत्रित्व सबका, बात आन पे आयी थी,
   हर राजपूत सैनिक ने बोली   ,हर-हर शम्भु की बोली थी।।

इस घमासान रण में क्षत्रियों ने, सब दुष्टों को काट दिया
गौरी बचा पीछे  जब रण में , पृथ्वी ने उसको पटक दिया।।

तब सैन्यपति बोलै पृथ्वी से, काट चलो गर्दन गौरी की,
 वो चीख़-चीख कर बोल उठा, 
राजन मुझको माफ करो ,मै धूल तुम्हारे चरणों की,
मै शरण तुम्हारे आया हु ,यह सुनकर सिंह भी पिघल गया,।
दया दिखाई राजन ने , गौरी को जिंदा छोड़ दिया।।
  
फिर भी नही माना गौरी , भारत पर सत्रह बार चढ़ा ,
मुँह की खाकर ,पृथ्वी से 
     भीख मांगकर निकल बचा ,पर दया दिखाई “ पृथ्वी  " ने, 
                गौरी को जिंदा छोड दिया।।
इस बार युद्ध मे गज़ब हुआ, जयचंद गौरी का मिलन हुआ 
   दुष्टो के संग मिलकर जयचंद ने,  भारत माँ को बेच दिया।
   जयचंद और पृथ्वीराज रिश्ते में दोनो भाई थे ,
दिल्ली दरबार की लालच में , कन्नौजी जयचन्द फिसल गया।।

अपनी सेना ले जयचन्द ,गौरी संग , पृथ्वीराज पे टूट पड़ा
सब भेद बताये जयचन्द ने , धोखे से पृथ्वी को पकड़ लिया।
आँख फोड़ के पृथ्वीराज की , लेकर उसे अफ़ग़ान चला ।।

पृथ्वी को क्रुर गौरी ने , छ महीने तक भूखा रख गहरे कुएं में डाल 
 तब चन्द्र बरदाइ वहां पहुंच गया , चारण पृथ्वी का प्रेमी था।
       अपनी सर्जन कविता वाणी से , गौरी के मन को मोह लिया
        मिला पृथ्वी से चन्द्र जब , बदला लेने का वचन दिया ।
         इक खेल रखूंगा गौरी संग तेरा , ऐसा पृथ्वी को बोल दिया।।

बोला चन्द्र गौरी से जाकर , 

ये पृथ्वी बडा धनुर् धारी है 
 बिन देखें ही हाथो से , शब्द भेद्य बाण चलाता हैं।
गौरी भी खेल दीवाना था।
खेल सजाया गौरी ने और सात तवे भी टांग दिए
 गौरी ने अपनी वाणी से खेल का यू आगाज किया।।
 
तब चारण चन्द्र बोल पड़ा ,
    चार बांस चोबीस गज ,अंगुल अष्ट पर बाण कहा 
इतने पर है सुल्तान तू मत चुके ,   चौहान कहा।      ।।
  
इतने में वीर का तीर चला सात तवे भी फाड़ चला 
गौरी की गर्दन काट चला , कह ‛‛जय पृथ्वी चौहान ''चला।
गौरी तो नर्क के द्वार चला , इतने में हाहाकार हुआ।।
दोनो मित्रों ने इक दूजे पे , स्वाभिमान खड़ग से वार किया।
  मर कर भी अमर हुए दोनों भारत का ऊंचा नाम किया।।
  
वो महावीर वो कपुरवर्णी , जिसकी गजब भुजाएँ थी ।
क्या कहना उस अजय वीर का उस पे भवानी राजी थी
#कुँवर मनोज सिंह

Wednesday, March 20, 2019



           

              हाँ हाँ मैं चौकिदार हूँ
कर्म युद्ध का हूँ मै प्रहरी, प्रहरा मेरा काम है
गर्व हैं भारत पे मुझको , नीचा मेरा नाम हैं
भीष्म पथ का हूँ पथिक मैं , बढ़ना आगे आम हैं
गंगे  बेटा भीष्म हूँ मै , मोदी मेरा नाम हैं
किस,  बात की आती हैं लज्जा ,   प्रहरा कोई दोष है
यदि हैं ये प्रहरा दोष तो , हां मैं चौकिदार हूँ
हाँ हाँ मैं प्रहरेदार हूँ ,
कर्ण की भूमि पे जन्मा ,मैं अभय वरदान हूँ
घर निकले भिक्षुओं की टोली का सरदार हूँ
चारु विक्रम की जटाओं ,  की मैं गंगा धार हूँ
हिन्द की जनभावना का , हाँ  मैं चौकिदार हूँ

                   
    Poem By
 #Kunwar manoj singh

Friday, January 25, 2019



राजपूत क्रन्तिकारी राणा रतन सिंह सोढा (अमरकोट/उमरकोट- पाकिस्तान ) 1850

राजपूत क्रन्तिकारी राणा रतन सिंह सोढा (अमरकोट/उमरकोट- पाकिस्तान ) 1850

राणा रतन सिंह सोढा एक बहादुर लीजेंड थे ,जिन्होंने ब्रिटिश नियुक्त स्थानीय ऑफिसर सईद मोहम्मद अली जो ब्रिटिश भारत के तहत राजस्व संग्रह के लिए जिम्मेदार थे को चुनौती दी थी, और अंततः मोहम्मद अली को उमरकोट की जनता पर विभिन्न करो और अवांछित अत्यचार के कारण रतन सिंह ने मार डाला था, लगभग 6 महीने की लड़ाई के बाद राणा रतन सिंह अपने सहयोगी भागू के साथ पकडे जाते है और उनको उमरकोट के किले पर फांसी पर लटका दिया जाता है. उनकी मौत के बाद उनके सहयोगी भागू जी को अंडमान जेल में काला पानी के लिए भेजा गया .
राणा रतन सिंह का जन्म साधारण सोढा *सुरताण सोढा * परिवार में हुआ था , उन्हें जनता के प्रेम के कारण उन्हें राणा कहा जाता था , अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करने पर ,उन पर कंपनी ने इनाम और सूली की सजा सुनाई ,कई महीनों की फरारी के बाद एक दिन वे थक कर सो रहे थे , और अंग्रेजी टुकड़ी उन्हें पकड़े पहुंची तभी उनकी प्रिय घोड़ी ने उन्हें चेताने की काफी कोशिश की परन्तु वे नही उठे , उसके बाद  अमर कोट में उन्हें सूली की सज़ा हुई , उन्हें सूली पर चढ़ाने पर उन्होंने कहा था कि मुझे सूली मेरी भुआ सा के हाथों दी जाए , कंपनी ने तार भेज कर सूली रुकवाने का आदेश दिया था परन्तु , तार को ककड़ जाति के बणियो ने , समय पर नही दिया , जब उनकी सूली की रस्सी को खिंचा जा रहा था उस समय ककड़ बणियो ने तार सरकार को दिखाया, और सरकार ने सजा रुकवाने का आदेश दिया, इस पर राणा रतन सिंह ने कहा की मै राजपूत हु सूली चढ़ गया आज अब उतरूंगा नही , इस पर उनकी भुआ सा ने उन्हें सूली दी , और उस दिन के बाद सूली अमरकोट में कभी किसी को नही दी गयी , उनकी घोड़ी अमर कोट के किले की दीवारे कूद कर आई , तभी सैनिक के भाले से उसका पेट फट गया उसके पेट में लोग कहते हैं कि पंख वाला बिछेरा था ,घोड़ी के पैर आज भी किले पर मौजूद है ,
 मरते समय राणा ने ककड़ बणियो को श्राप दिया था , पहले पाकिस्तान में बड़ी तादाद में थे अब उनकी पीढ़ी भी नष्ट हो गयी , आज भी ककड़ बणियो का पानी सोढा नही पीते
राणा रतन सिंह के अपने सर्वोच्च बलिदान के कारण सिंध में आज भी उनकी लोककथाओं को स्थानीय गीतों में गाया जाता है “म्हारा रतन राणा एकरे निजरा रो मेलो देख ,म्हारा सायर सोडा एकरे अमरने घुद्लो फैर “ !!

                  लेख -कुँवर मनोज सिंह सोढा
           *बुजुर्ग सरदारों से ,एवं सिंध रिव्यू के 

Thursday, January 24, 2019

लेफ्टिनेंट जनरल महाराजाधिराज श्री सर प्रताप_सिंह साहिब बहादुर जोधपुर ईडर

राजपूत महान लेफ्टिनेंट जनरल मारवाड़ धणी और आदर्श सेना पति  तुझे नमन ऐसा योद्धा जिसका  सीना बहादुरी  मेडल्स के लिए कम पड़ता था
 #लेफ्टिनेंट_जनरल__महाराजाधिराज_श्री_सर_प्रताप_सिंह_साहिब_बहादुर_जोधपुर_ईडर         
प्रताप सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1845 को हुआ  राजराजेश्वर श्री महाराज तख्त सिंह  जी साहेब बहादुर जोधपुर के द्वितीय पुत्र थे  तख्त सिंह के   देवलोकगमन के बाद जोधपुर का महाराजा श्री राज राजेंद्र जसवंतसिंह साहेब को नियुक्ति किया गया सर महाराजा प्रताप सिंह जी ने ब्रिटिश सेना में अपनी जोधपुर की सेना के साथ 2 अफगान युद्ध लड़ा ,तिराह युद्ध नेतृत्व ,बॉक्सर रेबलेन और प्रथम विश्व युद्ध लड़ा  सन 1878 में  राज्य में जोधपुर दीवान फैज़ुला खान ने राज्य में अव्यवस्था फैला दी इसके बाद महाराजा ने अपने भ्राता सर् महाराज प्रताप सिंह को जोधपुर का प्रधानमंत्री बनने का आग्रह किया  और महाराज प्रताप सिंह जी ने इसे स्वीकार किया और सेवा देना प्रारंभ किया, सर प्रताप ने जोधपुर लॉन्चर और जोधपुर रसाला ,राजपुताना रेजिमेंट का पदभार ग्रहण करते हुए जोधपुर मारवाड़ का सबसे ज्यादा विकास किया महाराज साहेब गरीबो और जनता के सम्मानिय थे
सन 1895 में महाराजा राजजेश्वर जसवंत सिंह जी के निधन के बाद महाराजकुमार सरदार सिंह जी साहेब को अल्प आयु महाराजा जोधपुर बनाया गया , सर प्रताप सिंह जी ने सरदार सिंह के शासन काल मे अपनी सेवा जारी रखी ,आकस्मिक महाराजा साहेब सरदार सिंह के निधन के बाद उनके ज्येष्ठ युवराजकुमार सुमेर सिंह जी साहेब को मात्र 13 वर्ष की अल्पायु में राजगद्दी पर नियुक्त किया गया ,राज्य संचालन के लिए तीसरी बार रीजेंसी कॉंसिल बनायी गयी क्योंकी इस बार भी महाराजा साहेब की उम्र छोटी थी 14-15 की आयु में महाराजा सुमेर सिंह प्रथम विश्व युद्ध मे सर प्रताप सिंह के साथ भाग लिया उन्हें अंग्रेज सरकार की तरफ से कई मेडल्स से समानित किया गया वापिस भारत आने के बाद नमुनिया से महाराजा सुमेर सिंह जी म्रत्यु हुई उन्हें 7 वर्ष राज किया ,उनके पुत्र न होने के कारण उनके छोटे भाई महाराजा उमेद सिंह जी को राजा नियुक्त किया गया ,महाराज श्री सर प्रताप सिंह जी ने 1873 से 1922 तक जोधपुर राज्य में प्रधानमंत्री पद पर सेवा दी ,1887 में उन्हें रानी विक्टोरिया के 50 वर्ष शासन के पूर्ण होने पर लंदन में महाराजा साहेब जसवंतसिंह जी बहादुर ने सर प्रताप सिंह को महाराजाधिराज की उपाधि से सम्मनित किया । राजपूत राजाओं में वो प्रथम राजपूत थे जो बम्बई से यूरोप जिन्होंने पानी के मार्ग से यात्रा की ,यात्रा के दौरान ही आप ने थोड़ी बहुत अंग्रेजी सीखी और जिससे वे महारानी विक्टोरिया से बात करते थे , महारानी के समक्ष प्रथम बार गए तो उन्होंने उन्हीं के अंदाज में महारानी का हाथ चूमा और उनके हाथ को अपनी आंखों से साफ किया इस घटना से खुश होकर प्रिंस वेल्स ने अपना अंगरक्षक नियुक्त किया ,एक बार अचानक महारानी ने भोजन के दौरान महाराज सर प्रताप सिंह जी का नाम पुकारा तो उनके पास भेंट रूपी कुछ नही था ,इस दौरान उन्होंने अपने साफे का स्वर्ण पेंच निकाल भेंट किया और महारानी बहुत खुश हुई और अगले दिन अपने ड्रेस पर स्वर्ण पेंच लगा कर कहा कि आपकी भेंट मेरे दिल के पास है ,सर प्रताप सिंह ने विक्टोरिया शासन के 50 वर्ष पूरे होने पर जोधपुर राइका बाग रेलवे स्टेशन के सामने जुबली कोर्ट का निर्माण करवाया ,कोर्ट में आज भी सर प्रताप सिंह की प्रतिमा लगी हुई है
सर महाराजा प्रताप सिंह जी ने ब्रिटिश सेना में अपनी जोधपुर की सेना के साथ 2 अफगान युद्ध लड़ा ,तिराह युद्ध नेतृत्व ,बॉक्सर रेबलेन और प्रथम विश्व युद्ध लड़ा। उनकी बहादुरी और वीरता से खुश होकर ब्रिटिश साम्राज्य ने कई पदों और मेडलों से समानित किया
#प्रथम_विश्व_युद्ध_में_सर_का_योगदान
महाराज साहेब सर प्रताप सिंह को प्रथम विश्व युद्ध मे इजरायल भेजा गया यहाँ पर उन्होंने हाइफा और अल्लेपा के युधो में अपना योगदान दिया।

 जनरल सर प्रताप सिंह अपने जोधपुर लांसर्स के साथ एक रात और एक दिन के दौरान नासरत में अपनी 70 मील की सवारी पर गए थे। 73 साल से कम उम्र के, साम्राज्य का वफादार योद्धा एलनबी के शब्दों में
इस युद्ध में सर प्रताप और  कर्नल हिज हाइनेस राज राजेश्वर सरमद-राजा- ए -हिंदुस्तान महाराजाधिराज महाराजा श्री सर सुमेर सिंघजी साहिब बहादुर, महाराजा ऑफ जोधपुर,भी युद्ध में गए । प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जोधपुर की घुड़सवार फौजे भेजी गई। यह फौज जिसका नाम जोधपुर लारेंस था, सबसे पहले इस युद्ध में स्वेज कैनाल पहुंची। इस फौज को भेजने के लिए यहां से तीन स्पेशल ट्रेनें लगाई गई और इसमें घुड़सवार और सैनिकों को रवाना किया, जो अहमदाबाद होते हुए मुंबई पहुंची। जहां से शिप के माध्यम से ये स्वेज कैनाल पहुंचे यहाँ से होते हुए हाइफा इजरायल पहुंचे
#लेफ्टिनेंट_जनरल_महाराजा_सर_प्रताप सिंह जी साहेब ने #इजरायल में अपनी सूझ बुझ रण नीति से बिना बंदूकों और टोफो के तलवार के बल पर दुश्मन की टोफो को तोड़ युद्घ हैफा विजय करवाया  ,यहां हमारी जोधपुर लारेंस को वीरता दिखाने का मौका मिला। यहां तीन बड़ी-बड़ी लड़ाईयां हुई, तीनों में जोधपुर ने हिस्सा लिया। पहली जॉर्डन वैली, इसमें मेजर दलपत सिंह रावणा राजपूत को मिल्ट्री क्रॉस का अवार्ड मिला। इसके बाद 23 सितम्बर को हाइफा की लड़ाई हुई। जिसकी कमान मेजर दलपत सिंह रावणा और साहेब कैप्टन अमान सिंह जोधा के हाथ में थी, इस युद्ध के दौरान मेजर दलपतसिंह शहीद हो गए और इनकी मृत्य के बाद कैप्टन अमानसिंह जोधा ने कमान संभाली और हाइफा युद्ध में विजय दिलाई।
- इस जंग में बहादुरी के लिए कैप्टन अमन सिंह राठौड़ जोधा बहादुर और दफादर जोर सिंह को इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट (आईओएम) दिया गया।
- #जबकि अनूपसिंह और #सरप्रताप के #बेटे #लेफ्टिनेंट #सगत सिंह को मिलिट्री क्रॉस व । कर्नल होल्डन और लेफ्टिनेंट नाइक (अंग्रेजी अफसर) को डीएसओ अवार्ड मिला।
- हाइफा को आजाद कराने के लिए मेजर #दलपत #सिंह की रावणा जांबाजी की वजह से उन्हें इतिहास में '#हीरो ऑफ #हाइफा' के नाम से जाना जाता है। उन्हें भी मिलिट्री क्रॉस से नवाजा गया था। प्रताप सिंह ने ही मेजर दलपतसिंह रावणा को इंग्लैंड पढ़ाई के लिए भेजा था और बाद में अपनी सेना में नियुक्त किया
इस युद्ध के लिए जोधपुर लारेंस 29 अगस्त 1914 को रवाना हुई और दो फरवरी 1920 को लौटी। इस युद्ध में हमारे आठ सैनिक मरे, 34 घायल हुए। इसके अलावा हमारे 63 घोड़े मारे गए और 80 घोड़े घायल हुए। जबकि हमारी सेना ने विपक्षी सेना के 80 सैनिक मारे और 1350 को जिंदा पकड़ा। इस युद्ध में 11 मशीनगन, 18 तोपें और बहुत सारा एम्युनेशन जब्त किया

मिलिट्री ऑपरेशन इजिप्ट एंड फलिस्तीन: वॉल्यूम 2 बुक में लिखा है, "इस पूरे कैम्पेन के दौरान राजपूत घुड़सवारों की ऐसी बहादुर दिखी ,तेजी से भागते घोड़ों को रोकने में मशीनगन की बुलेट भी नाकाम थीं।
इस युद्ध में #पूर्व_विदेश_मंत्री _सांसद ,रक्षा मंत्री #जसवंत_सिंह #जसोल के #पिता ठाकुर साहब #सरदार #सिंह  #बहादुर भी थे ।
जनरल सर प्रताप सिंह अपने जोधपुर लांसर्स के साथ एक रात और एक दिन के दौरान नासरत में अपनी 70 मील की सवारी पर गए थे। 73 साल से कम उम्र के, साम्राज्य का वफादार योद्धा एलनबी के शब्दों में था "काफी खटखटाया।" उसे बुखार भी था। एलेनबी ने उसे कुछ दिनों के लिए आराम करने का आदेश दिया, अन्यथा पुराने युद्ध के घोड़े को संदेह नहीं था कि हाइफा में उनके लांसर्स उनकी कार्रवाई में शामिल हो गए। 'थ्रू फिलिस्तीन विद 20 वीं मशीन गन स्क्वाड्रन' के गुमनाम लेखक का मानना है कि  वह केवल मेजर दलपत सिंह रावणा  एमसी का जिक्र कर सकते हैं, और यह अच्छी तरह से हो सकता है कि यह अधिकारी उसी  हरि सिंह का बेटा था जो सर प्रताप का एडीसी था और पोलो का साथी था। यदि ऐसा है, तो यह काफी समझ में आता है कि सर प्रताप को मौत से गहरा दुख हुआ,।
अपने 'हिस्ट्री ऑफ़ द ब्रिटिश कैवलरी' में मार्क्लेस ऑफ़ एंग्लेसी ने इस क्रिया के बारे में अपने विवरण का निष्कर्ष निकाला;
अपनी युद्धकालीन सेवा और जोधपुर के रीजेन्ट के रूप में अंतिम कार्यकाल के बाद, 4 सितंबर 1922 को सिंह जोधपुर में निधन हो गया।
बहादुर राठौड़ राजपूत लेफ्टिनेंट जनरल सर महाराजा प्रताप सिंह जी की
(उपाधियां एवं सम्मान मैडल ,
भारत स्वर्ण पदक -1877 की महारानी
डिस्पैचेस (MID) -1878 में उल्लेख किया गया...
bhaarat svarn padak -1877 kee mahaaraanee...
भारत स्वर्ण पदक -1877 की महारानी
डिस्पैचेस (MID) -1878 में उल्लेख किया गया
अफगानिस्तान मेडल -1878
क्वीन विक्टोरिया गोल्डन जुबली मेडल -1887, डायमंड जुबली बार - 1897 के साथ
डिस्पैचेस (एमआईडी) -1897 में उल्लेख किया गया
द नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया (GCSI) -1897 (KCSI-1886) (CSI-1878)
इंडिया मेडल w / क्लस्प -1898
कैसर-ए-हिंद पदक प्रथम श्रेणी -1900
चीन युद्ध पदक - 1901 (जून 1902 में एक दर्शक के रूप में उन्हें किंग एडवर्ड सप्तम द्वारा व्यक्तिगत रूप से पदक प्राप्त हुआ, जब उन्होंने किंग्स की ताजपोशी में भाग लेने के लिए लंदन का दौरा किया [7])
किंग एडवर्ड VII कोरोनेशन मेडल -1902, दिल्ली दरबार क्लैस-1903 के साथ
किंग जॉर्ज पंचम कोरोनेशन मेडल -1911, दिल्ली दरबार क्लैप के साथ
रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर (GCVO) -1911 का नाइट ग्रैंड क्रॉस
1914 स्टार - 1918के
ब्रिटिश युद्ध पदक - 1918
इंटर-एलाइड विक्ट्री मेडल - 1918
GCB: द ऑर्डर ऑफ़ द बाथ -1918 (KCB-1900) का मानद नाइट ग्रैंड क्रॉस (केCB-1898)
केसीबी (एम): मानद नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द बाथ (सैन्य प्रभाग) - 29 नवंबर 1900 - चीन में हालिया ऑपरेशन (बॉक्सर विद्रोह) के दौरान सेवाओं की मान्यता। [3] जून 1902 में एक ऑडियंस के दौरान उन्हें किंग एडवर्ड सप्तम द्वारा व्यक्तिगत रूप से निवेश किया गया था, जब उन्होंने किंगो राज्याभिषेक में भाग लेने के लिए लंदन का दौरा किया। [7]
मिस्र के नील नदी के आदेश का ग्रैंड कॉर्डन -1918
लीजन डी'होनूर -1918 के ग्रैंड ऑफिसर
जोधपुर महान युद्ध पदक -1919
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ रोमानिया -1921

           -----लेख सहभार कुँवर मनोज सिंह सोढा
*इतिहास से ,पुराने अखबार , योद्धाओं के परिजनों से प्राप्त , मानव गलती करता है ,कोई मेने भी की होगी ,

रुद्रमाणु भगवान महादेव की कविता by Manoj singh

वात्याचक्र

मृगतृष्णा रावण की लंका  वात्याचक्र समाया हैं देव कैद पड़े हैं इसमें  प्रगल्भ भी समझ ना पाया हैं अब अंधियारा और नहीं  औऱ किसी और का शोर नहीं ...